फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bitch trampled by car then such brutality act people were shocked to see cctv

UP: कार से रौंद दी कुतिया, मौत के बाद की ऐसी हैवानियत; सीसीटीवी फुटेज देख कांप गए लोग

Thu, 06 Jul 2023 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में दिल दहला देने वाली घटना हुई। सड़क पर सो रही कुतिया को स्थानीय निवासी ने कार से रौंद दिया। बाद में सुबूत मिटाने के लिए परिजनों ने लाश को ठिकाने लगा दिया, ताकि किसी को इस हैवानियत का पता न चले। जब काफी दिनों तक कुतिया किसी को नजर नहीं आई तो कॉलोनीवासियों ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाले तब जाकर सारी हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन
bitch trampled by car then such brutality act people were shocked to see cctv
कुतिया को कार से रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में शास्त्रीपुरम क्षेत्र की एमआईजी कॉलोनी में एक कुतिया अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। तीन महीने पहले अचानक कुतिया कॉलोनी से गायब हो गई। लोगों को लगा कि कहीं चली गई होगी, एक-दो दिन में आ जाएगी, लेकिन तीन महीने बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो शुक्रवार छह जुलाई को कॉलोनीवासियों ने अपने-अपने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चैक की। इसमें कुतिया के गायब होने के रहस्य का पर्दाफाश हो गया। कॉलोनी के ही एक शख्स ने कुतिया के ऊपर कार चढ़ा दी। किसी को उसकी हरकत का पता न चले इसके लिए घरवालों के साथ मिलकर उसने लाश को भी ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: डरी और कुछ सहमी थी वो, कोई न समझ सका दर्द; उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


 

सोती कुतिया पर चढ़ा दी कार

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में साफ नजर आ रहा है कि कॉलोनी निवासी गोपाल कुशवाह ने 30 अप्रैल को तड़के करीब चार बजे कार जानबूझकर कुतिया के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान गाड़ी में कई अन्य लोग भी बैठे थे। बाद में बेटे की करतूत छिपाने के उद्देश्य से उसकी मां और बहन भी घटनास्थल पर आ गए और कुतिया के शव को ठिकाने लगा दिया, जिससे किसी को धटना की भनक न लग सके। 

ये भी पढ़ें -  बदल दीं लाशें: पोस्टमार्टम के बाद घर लाए युवक का शव, अंतिम संस्कार से पहले उठाया कफन; उड़े परिवार वालों के होश
 

पुलिस को दी तहरीर

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने के बाद कॉलोनी के ही योगेश कुमार शर्मा ने सिकंदरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -  रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed