बदल दीं लाशें: पोस्टमार्टम के बाद घर लाए युवक का शव, अंतिम संस्कार से पहले उठाया कफन; उड़े परिवार वालों के होश
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ था। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उसी वक्त जब पोस्टमार्टम हाउस से आई लाश से घरवालों ने जब कफन उठाया तो उनके पसीने छूट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में गुना के पिकअप चालक विष्णु की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शाम को पोस्टमार्टम गृह के कर्मचारियों ने परिजन को विष्णु की जगह दूसरे व्यक्ति का सीलबंद शव दे दिया। वह बिना देखे शव ले गए। परिजन 335 किलोमीटर दूर शव को लेकर पहुंचे। आखिरी बार चेहरा देखा तो होश उड़ गए। शाम को वापस आए। पुलिस से शिकायत की। गनीमत रही कि विष्णु का शव पोस्टमार्टम गृह में रखा मिल गया। उसकी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा फार्म पर मंगलवार की सुबह पिकअप पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में मध्य प्रदेश के गुना निवासी चालक विष्णु की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी पर परिजन थाना सैंया पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर एत्मादपुर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लाया गया था