फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bishan mansion in the running shoe factory fire

कोठी में चल रहे जूता कारखाना में भीषाण आग

Sat, 24 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 24 Jan 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुरा के लोकेंद्रपुरी कालोनी में गुरुवार देर रात कोठी में संचालित जूता कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाके के साथ फटने लगे। कोठी की छत भरभराकर गिर पड़ी। दहशत से आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल भागे। फायरब्रिगेड की पांच दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दो मंजिला कोठी में काजीपाड़ा निवासी सुरेंद्र का कोरल शू मार्ट के नाम से जूता कारखाना है। यह रिहायशी इलाका है। गुरुवार रात दो बजे कारखाने के चौकीदार ने पहली मंजिल से धुआं निकलता देख शोर मचाया। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। जूता बनाने के केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाके के साथ फटने लगी। आधा घंटे तक धमाके होते रहे। कोठी की दीवार दरक गई। कुछ देर बाद कारखाने की छत भरभराकर गिर पड़ी। इससे अफरातफरी मच गई। लपटें ऊंची उठता देखकर लोग दहशत में आ गए। घरों से बाहर भाग खड़े हुए। दमकल कर्मियों ने पड़ोस की कोठियों से पानी डाला। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि छत में लगे गार्डर भी टेढ़े पड़ गए। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि कारखाना आवासीय भवन में संचालित था। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन


दो घरों की दीवारों मेें दरारें
कारखाना जिस कोठी में संचालित है उसके बगल में ही अमर अग्रवाल की कोठी है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। कारखाने में आग लगने के बाद धमाके से उनके घर की दीवारों में दरारें आ गईं। इससे दहशत के कारण परिवार के लोग बाहर निकल आए। घर में रखे सिलेंडर भी निकाल लिए। वहीं सुरेश चंद तिवारी के घर की दीवार में भी दरार आ गई। लोगों का कहना था कि फैक्ट्री पांच साल से संचालित है। दिन-रात काम भी होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसकी अनुमति से चल रहे
रिहायशी इलाकों में कारखाने
शहर में तंग गली और कालोनियां में बड़ी संख्या मेें जूता कारखाने संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है। फायरब्रिगेड से भी एनओसी नहीं ली जाती है। पिछले दिनों प्रेम नगर में घनी आबादी क्षेत्र में जूता कारखाने में आग लग गई थी। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed