{"_id":"5839e5174f1c1bcc6713c18a","slug":"birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फेस्टिवल में लगेगा पक्षी विशेषज्ञों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फेस्टिवल में लगेगा पक्षी विशेषज्ञों का जमावड़ा

Updated Sun, 27 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चिड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चम्बल सफारी में दो से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा देशी और विदेशी पक्षी विशेषज्ञ जुटेंगे। प्रदेश भर में एक साथ बर्ड वाचिंग भी होगी। तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की जिम्मेदारियों का निर्धारण करने के लिए शनिवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण बाह पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली की समीक्षा भी की।
बता दें कि पिछले साल चम्बल सफारी जरार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में 14 देशों के 21 पक्षी विशेषज्ञों के अलावा भारत के 100 पक्षी विशेषज्ञ शामिल हुए थे। इस बार दो से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल में 26 देशों के 40 पक्षी विशेषज्ञ भाग लेंगे। जबकि अपने देश के 160 विशेषज्ञ पहुंचेंगे। बर्ड फेस्टिवल में रेडजोन में आये पक्षियों को बचाने पर मंथन होगा। उनके संरक्षण के लिए कार्य योजना बनाई जायेगी। यूपी में एक साथ प्रमुख स्थलों पर बर्ड वाचिंग भी होगी। शनिवार को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव सरन ने चम्बल सफारी में बर्ड फेस्टिवल की जिम्मेदारी निर्धारित की। अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली के पहले चरण की समीक्षा की गयी। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक उमेन्द्र शर्मा, एसके उपाध्याय, वन संरक्षक वनर्जी, एडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, यूपी सरकार के सलाहकार चौधरी रामप्रताप सिंह, डीएफओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।