फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bird Flu Outbreak: ban on taking chickens out of Agra district

बर्ड फ्लू: मुर्गी और चूजों को आगरा जिले से बाहर ले जाने पर रोक, लाने पर भी पाबंदी

Mon, 11 Jan 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu Outbreak: ban on taking chickens out of Agra district
लगातार बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का वायरस एन-5 एच-8 मिलने के बाद आगरा जिले में एहतियात और बढ़ा दिए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीएस तोमर ने मुर्गी और चूजों को जिले से बाहर ले जाने और बाहर से लाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए पुलिस को जिले की सीमाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिले से सटे राजस्थान में पॉल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर पहले से रोक लगी है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भी ये कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं। रविवार को आगरा में निगरानी शुरू की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि  आगरा में अभी किसी पक्षी में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक 25 पक्षियों के सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


चार दिन में आठ पक्षी मरे, बर्ड फ्लू नहीं मिला
पिछले चार दिनों में आगरा में आठ पक्षी मरने की सूचना मिली है। इनमें बाह में चार कौए मृत मिले। पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इनमें से किसी में बर्ड फ्लू नहीं मिला। आगे की जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी मृत मिले तो सैंपल लिया जाएगा
आगरा में चंबल सेंक्चुरी, कीठम व जोधपुर झाल में दुनिया भर से पक्षी आए हुए हैं। पशुपालन विभाग ने जलीय क्षेत्रों और पोल्ट्री फार्मों पर सतर्कता बढ़ाई है। कहीं भी किसी पक्षी की मौत होने पर उसका सैंपल लिया जाएगा। 15 ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई जा चुकी हैं।

बाह तहसील क्षेत्र के बिजौली गांव में रविवार की सुबह तीन कौए मृत मिले। इससे पहले शनिवार को प्रथमपुरा गांव में तीन कौए मरे थे। लगातार कौओं के मरने से लोग बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे हैं। वहीं सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की। ठंड से कौओं के मरने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed