फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers Snatch Woman’s Chain in Broad Daylight While She Went to Buy School Uniform for Daughter

UP: पलक झपकते ही लूट...बेटी के लिए स्कूल यूनिफॉर्म लेने जा रही थी महिला, बाइकर्स गैंग ने गले से उड़ाई चेन

Mon, 10 Nov 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 09:38 AM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में बाइकर्स गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेटी के लिए स्कूल यूनीफार्म लेने जा रही महिला के गले से  सोने की चेन उड़ा ली। 

विज्ञापन
Bikers Snatch Woman’s Chain in Broad Daylight While She Went to Buy School Uniform for Daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाइकर्स गैंग की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिकंदरा क्षेत्र में रविवार को दोपहर में बेटी के लिए स्कूल यूनिफॉर्म लेने निकली महिला की चेन लूट ली गई। महिला ने शोर मचाया। बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बदमाश बिचपुरी की तरफ भागे हैं।
विज्ञापन


दहतोरा, सिकंदरा निवासी दीपक साहू की पत्नी चंदन के साथ घटना हुई। रविवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह स्कूटी से बेटी के साथ जा रही थीं। उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म खरीदनी थीं। कुछ दूरी पर बाइक पर पति भी थे। एकता टावर के पास बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए। महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


झपट्टे से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इसी बीच बदमाश तेजी से भाग गए। हालांकि महिला ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा भी किया। घटना सुनकर लोग जुट गए। पति भी आ गए। चेन में पैंडल भी था। वह घटनास्थल पर ही गिर गया। बदमाश चेन ही ले जा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं। आशंका है कि लूट के बाद बिचपुरी और सिकंदरा हाईवे की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी सिकंदरा में मोबाइल और चेन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस एक गिरोह को पकड़कर खुलासे का दावा करती है, तभी दूसरी वारदात हो जाती है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed