फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers gang looted one crore rupees silver from dholpur courier company employee

आगरा में बाइकर्स गैंग ने लूटी एक करोड़ की चांदी, कर्मचारियों को हाथ पांव बांधकर फेंका

Mon, 29 Apr 2019 11:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bikers gang looted one crore rupees silver from dholpur courier company employee
demo
अछनेरा क्षेत्र में खड़वई नहर की पटरी पर बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सोमवार शाम करीब चार बजे 265 किलो चांदी लूट ली। यह चांदी कोरियर कंपनी सांईनाथ की गाड़ी से धौलपुर से मथुरा ले जायी जा रही थी। चांदी धौलपुर के कारोबारी शंकर परमार की बताई गई है। 
विज्ञापन


बदमाश गाड़ी को दक्षिणी बाईपास के अंडरपास के पास छोड़ गए। वहीं पर कंपनी के कर्मचारियों को हाथ पांव बांधकर फेंक दिया। लूटी गई चांदी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपया बताई गई है। दोनों कर्मचारी धौलपुर के हैं। 
विज्ञापन


महेश शर्मा ड्राइवर है। बंटी साथ में था। इन दोनों ने सबसे पहले कुकथला चौकी पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि वे धौलपुर से  चांदी लेकर चले थे। खड़वई नहर पर बदमाशों ने ओवरटेक कर और पत्थर मारकर स्कॅार्पियो रुकवाई। इसके बाद दो बदमाश गाड़ी के अंदर आ गए। तमंचे के बल पर गाड़ी को अगवा कर लिया। वे दक्षिणी बाईपास ले गई। वहां हम दोनों के हाथ पांव रस्सी से बांधकर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में रखी 265 किलो चांदी लूट ली। गाड़ी की चाभी भी ले गए। पुलिस दोनों को लेकर धौलपुर तक उसी रूट पर गई जहां से वे आना बता रहे हैं। एसएसपी अमित पाठक ने घटना के खुलासे के लिए तीम टीमें लगाई हैं। एक अछनेरा थाना की, एक सिंकदरा थाना की और एक क्राइम ब्रांच की।

घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा और अछनेरा पुलिस पहले सीमा विवाद में उलझ गई। घटना रुनकता और कुकथला चौकी के बीच के क्षेत्र में हुई थी। रुनकता चौकी सिकंदरा में है जबकि कुकथला अछनेरा में।

इसी सीमा विवाद में काफी समय बिता दिया। इसके बाद भी पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने की जरूरत नहीं समझी। कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से ही पूछताछ करती रही। चांदी का कुछ पता नहीं चल पाया। न ही लुटेरों का सुराग मिला। रात को पुलिस ने कह दिया कि घटना संदिग्ध लग रही है। इसके बाद फिर से पूरी ताकत पूछताछ में ही लगा दीं। पुलिस का कहना है कि कर्मचारी बार बार बयान बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed