फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers gang looted gold chain from tourist in agra

ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक को बदमाशों ने बनाया निशाना, सरेराह लूटी सोने की चेन

Mon, 11 Mar 2019 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Bikers gang looted gold chain from tourist in agra
पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बदमाश बेखौफ हैं। आए दिन लूट और चैन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है। इस बार बदमाशों ने एक महिला पर्यटक को निशाना बनाया। होटल से जा रही पर्यटक से बाइकर्स गैंग ने चेन लूट ली। पर्यटक ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश आसानी से भाग निकले।

विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली पूनम पत्नी करन ताजमहल घूमने आईं थी। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरी थीं। रविवार दोपहर दो बजे चेक आउट करने के बाद अमर होटल के पास खरीदारी करने आईं। कार से उतरकर जा रहीं थीं। तभी अपाचे पर दो बदमाश आए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने हेलमेट लगा रखे थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पूनम के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पूनम ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। एक राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं

ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक बाइकर्स गैंग के निशाने पर रहते हैं। पर्यटकों से पर्स, चेन और मोबाइल लूट की वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। फूल सैय्यद चौराहा, टीडीआई मॉल और पुरानी मंडी चौराहा पर बैरियर लगाए जाते हैं, लेकिन पुलिस नजर नहीं आती है। इस वजह से बदमाश वारदात कर आसानी से भागने में सफल हो जाते हैं। 

यह हो चुकी हैं वारदात
21 फरवरी 2018 : लता कुंज, हरीपर्वत में कपड़ा व्यापारी पवन अग्रवाल से दो बदमाशों ने लूटी चेन।
19 मार्च 2018 : ट्रांस यमुना कालोनी में सुबह सी ब्लाक में और शाम को फेस द्वितीय में चेन लूट।
29 मार्च 2018 : छीपीटोला में कारोबारी की पत्नी की चेन तोड़ ली गई।
23 मई 2018 : कालिंदी विहार में महिला से चेन लूट और ट्रांसयमुना कालोनी में मोबाइल लूट लिया।
28 अक्तूबर 2018 : कमला नगर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री की पत्नी से चेन लूटी गई।
2 मार्च : आयुष विहार, देवरी रोड में बाइकर्स गैंग ने महिला श्वेता से चेन लूट ली।
8 मार्च : दयालबाग रोड पर बैंक की महिला अधिकारी से चेन लूट।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed