{"_id":"58bc6c6d4f1c1b056de7ed20","slug":"bike527","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश और उल्लास के साथ ताजनगरी में उतरे बाइकर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश और उल्लास के साथ ताजनगरी में उतरे बाइकर्स

Updated Mon, 06 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा ताज बाइक रैली में शामिल बाइकर्स का जोश आसमान छू रहा था। प्रदेश की पहली बाइक रैली में 20 साल के युवाओं के साथ ही 65 साल के बुजुर्ग भी अपनी विटेंज गाड़ी से कदमताल करने को बेताब दिखाई दिए। चार महिलाओं समेत 75 प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया। करीब 200 किलोमीटर के लंबे सफर के बाद शाम को बाइकर्स होटल लौटे। देर शाम विजेताओं की घोषणा की गई।
ताज रॉयल्स प्रो बाइकिंग क्लब की ओर से रविवार को आयोजित बाइक रैली का आगाज होटल क्लार्कशीराज परिसर में जिलाधिकारी गौरव दयाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। फेडरेशन आफ मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ इंडिया के समीर जुनेजा ने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स में टीएसडी फार्मेट की रेस प्रथम कदम की तरह होती है, क्योंकि इसमें स्पीड नहीं बल्कि नियंत्रित गति पर फोकस किया जाता है। पांच श्रेणियों में आयोजित रेस में सिंगल, डबल, लेडीज, आउट स्टेशन और विटेंज में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें कारगिल (कश्मीर) के गुलाम हुसैन के साथ ही मथुरा, दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, ग्वालियर और जयपुर से भी प्रतिभागी शामिल हुए। मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब के राजीव गुप्ता ने कहा कि रैली आगरा के टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली साबित होगी। हरविजय वाहिया, क्लार्कशीराज होटल के निदेशक रूपक गुप्ता, जीएम महिपाल सिंह, राम मोहन कपूर, सुदेव बरार, वेदपाल धर, लईक सिद्दीकी, तनवीर अहमद, मोहम्मद बिलाल, अमित समाधिया, दीपक सिंह ने बाइकर्स की हौसला अफजाई की।
बाइक रैली में ये रहे विजेता
सिंगिल कैटेगरी : उमेद बिन असद प्रथम, धीरज सोलंकी द्वितीय, अर्जुन पसरिया तृतीय।
डबल कैटेगरी: मिक्की ओबराय व सिकंदर प्रथम, गुलाम हुसैन व इम्तियाज अली द्वितीय, विवेक शर्मा व सतेंद्र पाल तृतीय।
लेडीज कैटेगरी: पल्लवी फौैजदार प्रथम, सीमा सेठ द्वितीय, तरुना सिंह तृतीय रहीं।
आउट स्टेशन: अभिषेक चड्ढा प्रथम, दीपक गुप्ता द्वितीय, अजहर अली तृतीय ।
विंटेज कैटेगरी: गोविंद साराभाई प्रथम, रवि कौशल द्वितीय, जसपाल सिंह तृतीय।