फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike ryder died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bike ryder died in road accident
कुरावली। शुक्रवार की शाम घिरोर मार्ग पर अशोकपुर ईंट भट्ठा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

थाना औंछा के ग्राम नगला पीपल निवासी डीकेश (26) का बीते 10 फरवरी को थाना बिछवां के ग्राम साठिया निवासी मान सिंह की पुत्री निशा के साथ विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को डीकेश बाइक से अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार को पत्नी निशा को लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। शाम लगभग सात बजे जैसे ही वह कुरावली घिरोर मार्ग पर अशोकपुर ईट भट्टा के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार डीकेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed