फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding teenager dies after being hit by roadways bus

Agra News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत

Fri, 23 Feb 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies after being hit by roadways bus
तक
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत
पिता, बुआ सहित चार लोग घायल, दन्नाहार क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आगरा जाने वाले मार्ग पर दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की शाम रोडवेज ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता, बुआ और दो बच्चियां घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जनपद फर्रुखाबाद के चौरसिया मझोला निवासी रागिनी के भतीजे आदेश की शादी है। शुक्रवार को रागिनी अपनी दो पुत्रियों चार वर्षीय आराध्या और एक वर्षीय आरवी के साथ बस से रोडवेज बस स्टैंड मैनपुरी पहुंची थीं। वहां से टेंपो में बैठ कर शंभू नगर ज्योंति तिराहा के पास रह रहे भाई नीरज के पास पहुंची। शाम के समय रागिनी अपनी दोनों पुत्रियों और भतीजी 14 वर्षीय सौम्या को साथ लेकर भाई नीरज के साथ गांव नगला पुनी दन्नाहार भतीजे के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। बाइक जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में आगरा मैनपुरी मार्ग संत लाल मिल के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय सौम्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज, रागिनी, आराध्या और आरवी घायल हो गए। मार्ग दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सौम्या का शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल से आराध्या और रागिनी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed