{"_id":"680931f31586ac111f0871f4","slug":"bike-riding-robbers-stole-jewelry-worth-about-25-lakhs-from-a-jewelers-shop-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-135972-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवार लुटेरों ने सराफ की दुकान से उड़ाए करीब ढाई लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवार लुटेरों ने सराफ की दुकान से उड़ाए करीब ढाई लाख के जेवर
Thu, 24 Apr 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में अमित ज्वेलर्स के यहां ढाई लाख रुपये के जेवरातों की बुधवार को चोरी हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
नेत्रपाल शर्मा व अमित कुमार निवासी मोहल्ला डालगंज, घिरोर ओपी गार्डन मैरिज होम के पास एक सराफ की दुकान चलाते हैं। अमित ने बताया कि बुधवार सुबह दो लोग बाइक पर सवार होकर आए। दुकान पर बैठे नेत्रपाल शर्मा से बातचीत करने लगे। वास्तु शास्त्र के लिए चांदी का तार खरीदने की कहने लगे। नेत्रपाल उनको चांदी के तार दिखाने लगे। दोनों बदमाशों ने नेत्रपाल को बातों में उलझाकर दुकानदार की गुल्ल्क में से रखे सोने के जेवर की पुड़िया अपनी जेब मे रख ली।
दुकानदार ने चांदी का तार का टुकड़ा दे दिया। उसको लेने से मना करते हुए दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद नेत्रपाल ने सामान देखा तो एक पुड़िया गायब मिली। इस पर सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि उक्त बदमाश ही टप्पेबाजी कर ढाई लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए हैं। अमित के अनुसार थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दिए हैं। जिस पुड़िया को बदमाश ले गए हैं, उसमें एक चेन व कॉलर पेंडल थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।