फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding robbers robbed jewelry and cash from Saraf

बाइक सवार लुटेरों ने सराफ से जेवर-नकदी लूटे

Wed, 20 Jul 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers robbed jewelry and cash from Saraf
बिछवां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम दुकान बंद करके घर जा रहे सराफा व्यापारी को बाइक सवार लुटेरों ने गांव बबीना मोड़ के पास लूट लिया। लुटेरे करीब 80 ग्राम सोने के जेवर तथा 40 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा निवासी देश दीपक यादव बिछवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत हन्नू खेड़ा चौराहे पर दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान किए हैं। बुधवार शाम को दुकान बंद करके वह बाइक से घर जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार शाम करीब छह बजे अपाचे बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने बबीना मोड़ के पास उनकी चलती बाइक में लात मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। लुटेरों ने तमंचे की दम पर सराफा व्यापारी से 80 ग्राम सोने के जेवर और 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइक फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे सराफा व्यापारी की बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने एक राहगीर से मोबाइल फोन मांगकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। एएसपी मधुवर कुमार ने बताया कि सराफा व्यापारी की ओर से पुलिस को लूट की सूचना दी गई है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। साथ ही लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

----
जिलेभर की पुलिस हुई अलर्ट
लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार तथा थानाध्यक्ष विदेश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट करते हुए चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने पीड़ित सराफा व्यापारी से घटना की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी चेक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-------------------------
फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामनगर। किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा रामनगर में बुधवार शाम करीब आठ बजे युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी सुधाकर (22) पुत्र रामस्नेही शराब पीने का शौकीन था। बुधवार शाम को वह नशे की हालत में घर आया। खाना को लेकर हुए विवाद के बाद उसका भाभी रोहिनी से झगड़ा हो गया। गुस्साए युवक ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed