{"_id":"68769e5efd433a90c908cdd7","slug":"bike-riding-miscreants-looted-salesman-in-agra-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेल्समैन से रुपयों से भरा थैला लूटा, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेल्समैन से रुपयों से भरा थैला लूटा, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात; तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान बंद कर जा रहे सेल्समैन से लूट की। रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लूट की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे से कुर्राचित्तरपुर मोड़ पर बदमाशों ने सेल्समैन से रुपयों से भरा थैला लूट लिया। सेल्समैन दुकान बंद कर घर लाैट रहा था। थैले में 1.60 लाख की नकदी थी।
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित कुर्राचित्तरपुर मोड़ से आगे कंपोजिट शराब की दुकान है। इस पर अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की भी बिक्री होती है। मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन धर्मेंद्र पुत्र कंचन सिंह निवासी गढ़ी उददा बाइक से घर की तरफ जा रहा था।
धर्मेंद्र ने बताया कि जैसे ही वह शराब की दुकान बंदकर कुछ दूर पहुंचा तभी बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए। बाइक आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद तमंचा तान रुपयों का थैला छीन लिया। बदमाश कुर्रा मोड़ ग्वालियर हाईवे की तरफ भाग गए। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि बैग में दुकान की 1.60 लाख रुपये नकदी थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन