{"_id":"6817046adfad44f83f06aa7e","slug":"bike-riding-miscreants-looted-5-lakh-rupees-by-firing-on-youths-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक सवार बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग कर लूटे 5 लाख रुपये...पानी में फेंक गए चाबी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक सवार बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग कर लूटे 5 लाख रुपये...पानी में फेंक गए चाबी और मोबाइल
Sun, 04 May 2025 11:38 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 04 May 2025 11:38 AM IST
सार
दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पांच लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बाइक की चाबी और मोबाइल बदमाश बंबा में फेंक गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली के उजरई मलूपुर बंबा के पास शनिवार की शाम बाइक से घर लौट रहे दो लोगों से बदमाशों ने फायरिंग कर 5 लाख रुपये लूट लिए। एक गोली युवक के पैर को छूती हुई निकल गई। जबकि दो गोली बाइक में लगी। पुलिस छानबीन कर रही है।
नरायच, थाना एत्माद्दौला निवासी दीपक और सचिन बीसी में रकम जमा करते हैं। शनिवार की शाम दोनों खंदौली आए थे। यहां से बीसी के पांच लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे। दोनों पुलिस को बताया कि उजरई मलूपुर बंबा के पास दो बाइकों से पांच बदमाश पहुंचे और बाइक रोकने लगे। बाइक नहीं रोकने पर फायर कर दिया। दो गोली बाइक में लगी।
विज्ञापन
नरायच, थाना एत्माद्दौला निवासी दीपक और सचिन बीसी में रकम जमा करते हैं। शनिवार की शाम दोनों खंदौली आए थे। यहां से बीसी के पांच लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे। दोनों पुलिस को बताया कि उजरई मलूपुर बंबा के पास दो बाइकों से पांच बदमाश पहुंचे और बाइक रोकने लगे। बाइक नहीं रोकने पर फायर कर दिया। दो गोली बाइक में लगी।
विज्ञापन
इसके बाद सचिन की जेब में रखे 5 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने फिर से एक फायर किया। गोली सचिन के पैर को छूती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन, बाइक की चाभी निकालकर बंबा में फेंक दी। सचिन से पांच लाख रुपये लूटकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे। एसीपी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।