{"_id":"6022b9c4db41eb125b79e3a7","slug":"bike-riders-shot-at-area-panchayat-member-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर
Tue, 09 Feb 2021 10:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के ढोलना थाना इलाके के नदरई-मारहरा रोड पर सीमेंट फैक्टरी के पास मंगलवार सुबह अज्ञात बाइक सवारों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए आगरा रेफर किया गया है।
एटा के पीएसी रोड निवासी राजू आर्य पुत्र रामकुमार सिंह धरामई गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह पिछले दिनों गाजियाबाद गए थे। मंगलवार सुबह वे गाजियाबाद से लौटे और नदरई से पहले मारहरा रोड पर सीमेंट फैक्टरी के पास बस से उतर गए।
उन्होंने अपने साथी हरेंद्र को फोनकर बुलाया। साथी के आने से पहले वह पैदल ही मारहरा रेाड पर निकल लिए। इसी बीच दो अज्ञात बाइक सवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य को दो गोलियां मार दीं। एक गोली सीने में और एक गोली पैर में लगी है। गोली मारकर बाइक सवार भाग गए।
विज्ञापन
इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथी उन्हें बुलाने आ रहे थे। वे जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य को देखा। सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्र
पंचायत सदस्य को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए आगरा रेफर कर दिया। सीओ सिटी आरके तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली है। घायल अवस्था में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सीओ को घटनाक्रम से अवगत कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।