{"_id":"63026f6644312d521b13da13","slug":"bike-riders-looted-jewelery-from-old-lady-sitting-in-e-rickshaw-mainpuri-news-agr544107234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा से लूटे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा से लूटे जेवर
विज्ञापन
भोगांव। रविवार की शाम गांव नगला सुखू के पास ई-रिक्शा में बैठ कर आ रही एक वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवर लूट लिए। बाइक सवार खुद को पुलिस वाला बता रहे थे। चालक के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखू निवासी लीला सिंह रविवार को कस्बा बाजार गईं थीं। शाम करीब तीन बजे वह ई-रिक्शा में बैठ कर गांव वापस लौट रहीं थीं। मैनपुरी भोगांव मार्ग पर जब बंबा के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक सवार दो लोग आए और ओवरटेक कर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। उन लोगों ने वृद्धा से कहा कि वह पुलिस वाले हैं। जेवर उन्हें दिए जाने की बात कही, इंकार करने पर बदमाशों ने दो सोने के कंगन, सोने की चेन लूट ली। चालक ने जब शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा करेगी।
-