{"_id":"5b8e557d867a55484b5f5294","slug":"bike-rider-shoted-and-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराया, फिर गोली मारकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराया, फिर गोली मारकर की लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में सोमवार की रात्रि में बाइकर्स ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर उससे हजारों की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। आगरा-अलीगढ़ रोड पर हतीसा बाईपास के निकट इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया और वहां से गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया। हाथरस से आगरा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आगरा के बोदला निवासी सतीश उर्फ गुड्डू (36) धनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था।
विज्ञापन
सोमवार की रात 8 बजे के करीब जब वह आगरा से बाइक से अलीगढ़ जा रहा था तो एनएच पर हतीसा के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। सतीश जब नहीं रुका तो पहले तो बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस पर सतीश नीचे गिर गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने जब लूटपाट की कोशिश की तो सतीश ने इसका विरोध किया। इसी छीनाछपटी के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उससे करीब 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
घटना के बाद घायल ने जब शोर मचाया तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी की।
घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में एसपी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। उनका कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।