{"_id":"6171c99ae762022ae015590d","slug":"bike-rider-killed-wife-injured-due-to-truck-collision-on-highway-agra-news-agr512180326","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। आगरा-जयपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम रसूलपुर के समीप ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार महेश (50) की मौत हो गई। जबकि पत्नी विजेंद्री घायल हो गई, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक भरतपुर के थाना कुम्हेर के ग्राम अवार निवासी महेश (50) बृहस्पतिवार को पत्नी विजेंद्री के साथ बाइक से बहन के घर जिंदपुरा जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे रसूलपुर गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छिटककर दूर जा गिरी पत्नी घायल हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई कन्हैया लाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बाइक में टक्कर मार देने का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद