फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider killed in tractor collision, another injured

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

Fri, 04 Aug 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in tractor collision, another injured
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर नगला चिंती के समीप बृहस्पतिवार की देर रात अपनी रिश्तेदारी से बाइक से अपने गांव आ रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर किया गया है। सड़क हादसे में मौत अमांपुर के गांव नगला इंद्रजीत निवासी प्रदीप (32) की हुई। वह अपनी रिश्तेदारी गांव महदवा से अपने साथी सौरभ निवासी नगला किशन के साथ बाइक से अपने गांव इंद्रजीत आ रहा था। जब वह नगला चिंती के समीप पहुंचा तो तभी सामने आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि सौरभ गंभीर घायल हो गया। हादसे पर एकत्रित लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं परिजन को भी हादसे की सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक प्रदीप का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed