फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider injured in car collision

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 19 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in car collision
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव परौंख के पास एटा से मैनपुरी आ रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भाग गया। बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में पुलिस ने इन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां से चिकित्सक ने उपचार कर तीन को सैफई रेफर कर दिया। जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम राधेनगर निवासी मुन्नालाल उनकी पत्नी संजीवनी, पुत्र रविकांत और भांजी तारावती पुत्री भीमसेन निवासी भागपुरा मैनपुरी शनिवार को दोपहर 3 बजे एक बाइक पर सवार होकर भागपुरा जा रही थी। मैनपुरी-औंछा मार्ग पर ग्राम परौंख के निकट सामने से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपती सहित पुत्र और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से तीन घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed