{"_id":"6629ae0c210a9581cc0a6e47","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-second-serious-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114315-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 25 Apr 2024 06:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। किचौरा रोड पर गोकिनी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
एटा जिले के मारहरा क्षेत्र गोकिनी गांव निवासी संतोष कुमार (45) अपने चचेरे भाई जसवंत (30) के साथ बाइक से पड़ोस के मीरापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात को वो बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। बताया जाता है जैसे ही उनकी बाइक गोकिनी गांव के करीब पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हुए। घटना के बाद मौके पर एकत्र राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जब जसवंत की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।