फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider crushed by dumper on Saifai Karhal road, woman dies

Agra News: सैफई करहल मार्ग पर डंपर ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौत

Sat, 01 Feb 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by dumper on Saifai Karhal road, woman dies
करहल क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल ज्योती।
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में सैफई-करहल मार्ग पर जैन इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में इटावा के रहने वाले दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल दंपती का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मृतका के घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी राजेश कुमार (30) पत्नी ज्योति (28) और चाची सरस्वती देवी को बाइक पर साथ लेकर मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कल्होर गए थे। कल्होर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सैफई-करहल मार्ग पर जैन इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया। राजेश कुमार और पत्नी ज्योति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed