{"_id":"663db8262e01a049a503e6bf","slug":"bike-rider-collided-with-bridge-and-fell-into-canal-got-trapped-in-whirlpool-and-started-drowning-2024-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुल से टकराया और फिर नहर में गिरा बाइक सवार, भंवर में फंसकर डूबने लगा; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुल से टकराया और फिर नहर में गिरा बाइक सवार, भंवर में फंसकर डूबने लगा; ऐसे बची जान
Fri, 10 May 2024 05:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 May 2024 05:19 PM IST
सार
बेवर ब्रांच नहर में एक युवक पुल से टकराने के बाद गिर गया। लोगों ने जब ये देखा तो युवक को बचाने के लिए दौड़ पड़े। युवक भंवर में फंसकर छटपटा रहा था। लोगों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर खींच लिया।
विज्ञापन
नहर में गिरा बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा कोतवाली देहात के गांव जिरसमी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसलने से नहर में जा गिरा। जिसके चलते वह पानी के तेज बहाव के बीच में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसको रस्सी डालकर बाहर खींचा और मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी अंकुर शाक्य किसी कार्य से अमांपुर गया था। वहां से बृहस्पतिवार को घर लौट रहा था। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी के पास बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से नियंत्रण खो बैठा और पुल की रेलिंग से जा टकराया। बाइक सड़क पर रह गई और वह नहर में जा गिरा। जहां तेजी से बह रहे पानी के भंवर में फंस गया। इसके बाद आसपास खड़े लोग भाग कर पहुंचे और रस्सी डालकर किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद हर व्यक्ति के जुबान पर एक ही शब्द था जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, बाल न बांका कर सके चाहे जग बैरी होय।
प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि अमांपुर की ओर से तेजी से आ रहा बाइक सवार रेलिंग से टकराकर नहर में गिर गया था। इसको स्थानीय लोगों ने किसी तरह निकाला और अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर युवक को परिजन घर ले गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि अमांपुर की ओर से तेजी से आ रहा बाइक सवार रेलिंग से टकराकर नहर में गिर गया था। इसको स्थानीय लोगों ने किसी तरह निकाला और अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर युवक को परिजन घर ले गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन