{"_id":"634543ae2a02a7031e7682af","slug":"bike-rammed-by-car-two-killed-accident-in-shikohabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत
Tue, 11 Oct 2022 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 03:51 PM IST
सार
हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-दो पर नौशेहरा ऑवरब्रिज से आगे सहायपुर असुआ के समीप तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
कटौरा बुजुर्ग निवासी अमित उर्फ रिंकू (35) पुत्र करन सिंह अपने दोस्त सुभाष चंद्र (52) पुत्र लाखन सिंह निवासी रामकुआं सुबह भैंस खरीदने के लिए निकले थे। दोपहर तक भैंस नहीं मिली तो दोनों लोग शिकोहाबाद से नौशेहरा हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछल कर हाईवे पर गिर पड़े और दोनों के गंभीर चोटें आईं। उधर हादसे के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसके बाद चालक और कार सवार लोग कार छोड़ कर भाग गए।
हादसा के बाद काफी देर तक दोनों सड़क पर पड़े रहे। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। थाना पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
उधर हादसे की जानकारी होते ही अमित और सुभाष के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ग्रामीणों के साथ विलाप करते हुए अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अमित उर्फ रिंकू (35) और सुभाष चंद्र (52) शामिल हैं। तहरीर मिलने पर कार स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।