{"_id":"67533acb59759e5b550614c5","slug":"bike-collides-with-school-bus-one-dead-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124688-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल बस से बाइक की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल बस से बाइक की टक्कर, एक की मौत
Fri, 06 Dec 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। कासगंज-सोरो मार्ग स्थित गांव प्रह्लादपुर पर शुक्रवार की शाम को स्कूल बस व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है।
थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदौली निवासी नन्हे (40) पुत्र श्यामलाल व राजवीर (22) पुत्र सुभाष अपनी बाइक से शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे कासगंज आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक प्रहलादपुर पर पहुंची। यहां उनकी बाइक में एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते देख मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजवीर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक नन्हे के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि निजी बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में भेजा गया है।