फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with divider in Firozabad two finance workers die on the spot Chaos in the family

UP: फिरोजाबाद में डिवाइडर से टकराई बाइक,  फाइनेंस कर्मी दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 06 Jun 2024 10:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 10:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में डिवाडर से बाइक टकराने से दो फाइनेंस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Bike collides with divider in Firozabad two finance workers die on the spot Chaos in the family
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराने से दो फाइनेंस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी परिजन को दी। परिजन जीवित होने की आस में दोनों को एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन


 थाना उत्तर क्षेत्र के विभव नगर निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार और सत्कार टाकीज कोटला रोड निवासी 26 वर्षीय उमंग कुमार दोनों दोस्त थे। ये दोनों लोग सिरसागंज स्थित एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। रात 8 बजे के आसपास दोनों बाइक से सिरसागंज से घर लौट रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। मोढ़ा कनेटा के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई।  हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें लेकर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां चिकित्सको ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एफएच मेडिकल कालेज लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के भाई मुकेश ने बताया कि दोनों में से किसी भी युवक की शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी प्रेम शंकर पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक की मौत हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed