फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collided with railing, driver died

Agra News: रेलिंग से टकराई बाइक, चालक की मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with railing, driver died
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर अशोकपुर के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए बनी रेलिंग से टकरा गई थी। घायल हुए बाइक चालक को जबतक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में मृत बाइक सवार युवक श्याम बाबू (20) सिकंदरपुर वैश्य बढ़ौला गांव का निवासी था। मंगलवार की देर रात वह दरियावगंज से अपने गांव वापस आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अशोकपुर गांव के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुलिया पर सुरक्षा के लिए बने रेलिंग से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोग जबतक अस्पताल भेजने की व्यवस्था किए, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मृत युवक के परिजन को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सूचना पाकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृतक श्याम बाबू निवासी बढ़ौला की शादी एक माह पूर्व जनपद बदांयू के उसैत थाना क्षेत्र के मुर्गरा गांव निवासी गुड्डो देवी के साथ हुई। गुड्डो देवी को नहीं पता था कि वह एक माह से सुहागिन रह सकेगी। पति की मौत की सूचना मिलने पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed