फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collided with divider on expressway, two youths died

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider on expressway, two youths died
फतेहाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बुधवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित हो कर इनर रिंग रोड से नीचे खाई में जा गिरी। घटना में बाइक सवार दोनो युवकों की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। जांच में पता चला कि युवक फतेहाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बमरौली कटारा चौकी की पुलिस ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेसवे से इनर रिंग रोड पर उतरते समय बुधवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से करीब 200 मीटर घिसटते हुए खाई में जा गिरी। वहीं बाइक सवार दोनो युवक रेलिंग से टकराकर वहीं गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फतेहाबाद की तरफ से बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि बाइक में दिलीप कुमार (17) पुत्र कालीचरण निवासी मुरावल पोस्ट भलोखरा फतेहाबाद, और सचिन चौहान (18) पुत्र निहाल सिंह निवासी दशरथ कुंज शहीद पार्क के पास अर्जुन नगर आगरा सवार थे। दोनों के पास मिले समान के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनों पढ़ाई करने के लिए आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डौकी थाना अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed