फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli k pol pr krnt ka khtra

Agra News: पोल पर खुले तारों से करंट का खतरा, हादसे की संभावना

Mon, 11 Aug 2025 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
bijli k pol pr krnt ka khtra
मेरी आवाज सुनो
विज्ञापन

आगरा। सौंठ की मंडी में काफी समय से बिजली के पोल पर कहके तारों का जमघट लगा है। बारिश के मौसम में इन नंगे तारों में करंट का खतरा बना रहता है। साड़ी शोरूम के सामने लगे इस पोल से आम जन मानस के लिए भी खतरा बना रहता है। बिजली के तार खुले होने से शोरूम में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों के लिए जान का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति में पोल के संपर्क में आने से करंट लग सकता है। बिजली के खंभे के आसपास पानी भरने से करंट पानी में फैल सकता है और किसी भी व्यक्ति को छूने पर खतरा हो सकता है। कमला नगर निवासी मुकेश जोहरी बताते है कि सौंठ की मंडी शहर का पुराना बाजार है. यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गंभीर हादसा होने की संभावना है। उन्होंने संबधित विभाग से अपील कि है कि जल्द से जल्द बिजली के पोल से तारों को शिफ्ट कराने की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed