फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli chori

बिजली चोरी करने पर 18 लोगों पर एफआईआर, 838 कनेक्शन काटे

Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bijli chori
मैनपुरी। बिजली विभाग की दस टीमों ने शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 18 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही बिल बकाया होने पर 838 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के गांव तिगवां और टिकुरी में अवर अभियंता मोटा राकेश चंद्र और संविदाकर्मी कुंअर सिंह ने बिजली चेकिंग की। इस दौरान छह घरों में अलग से केबल डालकर बिजली चोरी होती मिले। वहीं अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने कुसमरा के वार्ड नंबर तीन में बिजली चेकिंग की। यहां विनय कुमार, शिवम, राजा, हिमांशु, अमित और श्रीकृष्ण को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके अलावा करहल में अवर अभियंता पंकज कनौजिया ने बिजली चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान नगला बीच में मंजेश कुमार और रनवीर सिंह, गल्ला मंडी में मनीष कुमार और सोबरन सिंह व मोहल्ला भटेले में कुसुमा देवी और अमरेंद्र कुमार बिजली चोरी करते हुए पकड़े। सभी 18 बिजली चोरों के खिलाफ पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बकाएदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को जिले में कुल 838 कनेक्शन काटे गए। शहर में 69 हजार के बकाए पर आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी का भी कनेक्शन काटे दिया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि बकाया जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed