फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bihar resident doctor found dead in flat in agra

आगरा: फ्लैट में मिला बिहार के रहने वाले डॉक्टर का शव, आत्महत्या की आशंका

Thu, 14 May 2020 08:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 08:28 PM IST
सार

  • तीन दिन से नहीं खुला था डॉक्टर का फ्लैट, दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना 
  • शरीर पर नहीं है कोई चोट का निशान,  विषाक्त पदार्थ खाने से मौत की आशंका

विज्ञापन
bihar resident doctor found dead in flat in agra
प्रतिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजगंज स्थित एडीए हाइट्स स्थित फ्लैट में बुधवार रात को चिकित्सक प्रतिश बंसल (32) का शव मिला। वह यहां किराए पर रहते थे। तीन दिन से उनका मोबाइल फोन नहीं उठ रहा था। इस कारण साथी चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को आशंका आत्महत्या की है लेकिन मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी प्रतिश पुत्र चंद्रभूषण बंसल बाग फरजाना स्थित सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट थे। लॉकडाउन के कारण डायग्नॉस्टिक सेंटर बंद था। इस कारण अपने फ्लैट पर ही रह रहे थे। तीन दिन से उनका फोन नहीं उठ रहा था। इससे साथियों को चिंता हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई बार फोन लगाया। जब नहीं उठा तो बुधवार को कुछ साथी फ्लैट पर आए। मगर, फ्लैट अंदर से बंद था। घंटी बजाने पर भी प्रतिश नहीं आए। गेट पीटा, पर इससे भी वह नहीं आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट के दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर प्रवेश किया। प्रतिश का शव फर्श पर पड़ा था। आसपास कुछ भी नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संदेह 
पुलिस को पहले शक था कि प्रतिश ने सुसाइड किया है लेकिन वहां सुसाइड नोट नहीं मिला। शव पर कोई निशान नहीं है। न ही कोई जहरीला पदार्थ घर में मिला। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सुराग
प्रतिश की मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बात की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। साथी भी सिर्फ इतना बता पाए कि  वह फोेन नहीं उठा रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि परिजनों के पहुंचने पर उनसे बातचीत में कुछ सुराग मिलेगा।

सैंपल
पुलिस ने शव का कोरोना सैंपल भी कराया है। इसकी रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। यह एहतियात के तौर पर कराया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इससे पता चल जाएगा कि वह संक्रमित तो नहीं थे।

कोरोना रिपोर्ट के बाद होगी फ्लैट की तलाशी
डाक्टर प्रतिश बंसल की मौत कैसे हुई? यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। मामला आत्महत्या का तो नहीं, इस पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही फ्लैट की तलाशी ली जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव तीन दिन पुराना लग रहा है। -विकास जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed