फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Loan Promise Turns Into Fraud, Four Employees Booked for Allegedly Diverting

लोन का झांसा: ग्राहकों की जमा पूंजी हड़पी, चार कर्मचारियों पर एफआईआर; 3.32 लाख की हेराफेरी

Thu, 10 Sep 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 09:49 AM IST
सार

बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर ग्राहकों से प्री-पेमेंट के नाम पर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराने के आरोप में चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। विभागीय जांच में पांच ग्राहकों से कुल 3,32,418 रुपये की हेराफेरी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Big Loan Promise Turns Into Fraud, Four Employees Booked for Allegedly Diverting
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बड़े लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर ग्राहकों से ऑनलाइन रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराने और उसे हड़प लेने के मामले में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) के चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी की रिटेल शाखा के ब्रांच मैनेजर जितेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जितेंद्र यादव ने बताया कि उनकी कंपनी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को ई-केवाईसी के आधार पर स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराती है। फील्ड ऑफिसर लोन देने और किस्तों के कलेक्शन का काम करते हैं। आरोप है कि आगरा-2 रिटेल शाखा में तैनात चार कर्मचारियों ने कुछ ग्राहकों को बड़ा लोन दिलाने का झांसा दिया और उनके खाते से प्री-पेमेंट बताकर रकम ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन


इनमें कर्मचारी विकास (निवासी हुमायूंपुर, फिरोजाबाद) पर दो ग्राहकों के 70,054 रुपये, रवि कुमार (निवासी टुंडला, फिरोजाबाद) पर एक ग्राहक के 62,539 रुपये, जय प्रकाश धनगर (निवासी बरारा) पर एक ग्राहक के 73,867 रुपये और सुनील कुमार (निवासी अंबे नगर, फिरोजाबाद) पर एक ग्राहक के 25,958 रुपये की हेराफेरी का आरोप है। विभागीय सत्यापन के दौरान पांच ग्राहकों से कुल 3,32,418 रुपये की राशि का हेरफेर सामने आया है।  डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed