{"_id":"657d272b75015d5d0c093617","slug":"big-action-by-ada-land-worth-rs-3-crore-freed-in-tajnagari-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एडीए की बड़ी कार्रवाई, ताजनगरी में मुक्त कराई गई तीन करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एडीए की बड़ी कार्रवाई, ताजनगरी में मुक्त कराई गई तीन करोड़ की जमीन
Sat, 16 Dec 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:57 AM IST
सार
एडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की जमीन से कब्जा मुक्त कराया है। एसआरके मॉल के सामने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को सील किया गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को ध्वस्त करता हुआ एडीए का बुलडोजर
- फोटो : प्राधिकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारियों ने ताजनगरी फेज-2 में प्राधिकरण के 10 भूखंडों को कब्जामुक्त करवाया। इन भूखंड की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। वहीं नगला पदी मौजा में एसआरके मॉल के सामने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को सील किया गया।
एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने बताया कि ताजनगरी फेज-2 आवासीय योजना में लोगों ने 10 भूखंडों पर लंबे समय से कब्जा किया गया हुआ था। शुक्रवार को पुलिस टीमों के साथ अवैध कब्जों को हटाया गया। अब इन भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
दूसरी ओर प्रवर्तन टीमों ने हाईवे पर रुनकता स्थित 1200 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। इसके अलावा हाईवे पर ही एसआरके मॉल के सामने भी एक अनाधिकृत निर्माण को सचल दस्ते ने सील किया। यहां बिना स्वीकृति के निर्माण किया गया था।