फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhumiya Baba's fair held in Udhannapura, flag hoisted

Agra News: उधन्नपुरा में लगा भुमिया बाबा का मेला, चढ़े नेजा

Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bhumiya Baba's fair held in Udhannapura, flag hoisted
बाह। जैतपुर के उधन्नपुरा गांव में रविवार को भुमिया बाबा का प्राचीन मेला लगा। मेला में नेजा चढ़ाए गए, हवन यज्ञ एवं भंडारे हुए। भजन कीर्तन पर बाबा के भक्त जमकर झूमे। जनवेद सिंह, उम्मेद सिंह, पप्पू, राजेश्वर आदि ने अरे मेरे बाबा तू आज दिखा दे प्यार, नहीं तो दुखिया मर जावेगा आदि भजन के साथ भुमिया बाबा की महिमा गाई। पुजारी कुंजन सिंह भगत ने बताया कि भुमिया बाबा का मेला प्राचीन है, मुराद पूरी होने पर भक्तों ने दर्जनों नेजा चढ़ाए हैं। रनवीर सिंह प्रधान, सत्यवीर सिंह, गुड्डू, रमाकांत, रमेश कुमार ने भुमिया बाबा के प्राचीन मेले की परंपरा का बखान करते हुए इलाके भर में मान्यता की बात बताई। इधर बाह के बिजौली गांव में सती माता का मेला लगा। मेला में भजन कीर्तन एवं लांगुरिया के बीच नेजा चढ़ाए गए। माता काे चुनरी ओड़ाई गई। बच्चों के मुंडन संस्कार भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed