Earthquake: भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
देश के कई राज्यों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें और क्या नहीं...
विस्तार
भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसका अंदाजा लगा पाना बहुत कठिन है। दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत जम्मू, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर में लोगों को भूमि की कंपन महसूस हुई है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें।
भूकंप आए तो खुले मैदान में जाएं। घर से बाहर निकलना मुमकिन न हो तो फर्श पर किसी मजबूत टेबिल के नीचे बैठ जाएं। हाथ से चेहरे और सिर को ढक लेंगे। भूकंप के झटके बंद हो जाए तभी घर से बाहर निकले। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान आगरा के अधिकारियों द्वारा शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
ये भी पढ़ें - Joint Pain: क्यों होता है महिलाओं के घुटनों में दर्द, विशेषज्ञों ने बताया कारण, जानें क्या करें क्या न करें?
बिजली के उपकरण कर दें बंद
छात्रों को समझाते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि भूकंप आए तो बिजली के उपकरण बंद कर दें। अगर आप मलबे में फंसे हैं तो अपनी नाक और मुंह को रुमाल से ढक लें और अपनी मौजूदगी को बताने के लिए दीवार या पाइप को बजाते रहें, हिम्मत न हारें। गाड़ी चला रहे हैं तो कार को साइड में रोक दें और खुले मैदान में जाएं।
ये भी पढ़ें - उत्पाती बंदरों की आई शामत: ताज पर लगाए गए पिंजरे, मथुरा से टीम बुलाई; 12 घंटे में 144 हुए कैद
इनसे रहें दूर
लिफ्ट, कांच की खिड़कियां और दरवाजों से दूर रहें। उपनिरीक्षक अंबर प्रसाद ने कहा कि सबसे जरूरी है धैर्य। विद्यालय प्रबंधक एसएस यादव, प्रधानाचार्या वंदना शुक्ला, आरक्षी, पुष्पेंद्र कुमार, गुलशन कुमार गौतम, कुशल कुमार और रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - सुरक्षा के लिए बाउंसर और हाथों में राइफल: कोई फिल्मी हस्ती नहीं हिस्ट्रीशीटर का ऐसा भौकाल, देखकर कांपते थे लोग