फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhoomaaphiya : kaarravaee to door... chihnit kie par ghoshit nahin

भूमाफियाः कार्रवाई तो दूर जो चिह्नित किए वो घोषित नहीं हुए

Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
bhoomaaphiya : kaarravaee to door... chihnit kie par ghoshit nahin
आगरा। ताजनगरी में भूमाफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर नहीं चलता। कार्रवाई तो दूर एसडीएम की टास्क फोर्स ने जो भूमाफिया चिह्नित किए, वे डीएम की टास्क फोर्स ने घोषित तक नहीं किए। जिले में भूमाफिया महज 44 घोषित हो सके हैं जबकि पिछले चार साल में एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अवैध कब्जों की 3123 शिकायतें आईं हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भूमि पर अवैध कब्जे व कूटरचित दस्तावेजों से खरीद-फरोख्त कर अकूत संपत्ति जमा करने वालों को भूमाफिया घोषित करने के आदेश दिए थे। जिले में तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित की गई। चार साल में सिर्फ दो तहसीलों सदर और किरावली में 86 भूमाफिया चिह्नित किए गए। बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़ में एक भी भूमाफिया चिह्नित नहीं किया गया। चिह्नित भूमाफिया के कब्जे में 127 हेक्टेयर भूमि है। सर्किल रेट के अनुसार इस भूमि की कीमत 155 करोड़ रुपये है। इन 86 भूमाफिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं, लेकिन डीएम की टास्क फोर्स ने 86 में 44 भूमाफिया ही घोषित किए हैं। इन घोषित भूमाफिया की कब्जाई भूमि को अभी मुक्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बीती 3 जुलाई को पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को बड़े भूमाफिया की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। 20 दिन बाद भी इस आदेश पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तृत जानकारी व रिपोर्ट के अभाव में सभी चिह्नित भूमाफिया जिला स्तर पर घोषित नहीं हो सके हैं। उनकी दोबारा रिपोर्ट मांगी है। जो घोषित हैं, वो अपनी संपत्तियां नहीं बेच सकते। संपत्ति जब्त नहीं होती। कोई प्रावधान नहीं है। कब्जे की भूमि को मुक्त कराने के लिए उनके विरुद्ध बेदखली के मुकदमे विचाराधीन हैं।
-अजय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी एंटी भूमाफिया सेल
जिले के 42 में से 35 थाना क्षेत्रों में एक भी भूमाफिया घोषित नहीं हुआ है। महज सात थानों में 44 भूमाफिया घोषित हैं।
- थाना एत्माउद्दौला: 12
- थाना सिकंदरा: 11
- थाना जगदीशपुरा: 10
- थाना हरीपर्वत: 4
- थाना ताजगंज: 3
- थाना छत्ता: 3
- थाना सदर बाजार: 1
टॉप-10 भूमाफिया
- गूड्डू चाहर उर्फ जोगेंद्र चाहर निवासी बाग फरजाना।
- संजय चाहर निवासी बाग फरजाना।
- सुरेश चाहर निवासी बाग फरजाना।
- राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो निवासी बेलनगंज।
- हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन निवासी जीवनी मंडी।
- कंवलदीप सिंह निवासी संजय प्लेस।
- कपूरा निवासी नौफरी, ताजगंज।
- रवि बंसल निवासी केदार नगर
- शैलेंद्र अग्रवाल निवासी निर्भय नगर
- जितेंद्र सिंह उर्फ चीकू निवासी सींगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed