Agra: दौरेठा में विकास का प्रस्ताव तैयार करेगी भीमनगरी कमेटी, 2023 की शुरू हूई तैयारी
भीमनगरी केंद्रीय कमेटी की बैठक में महासचिव धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि दौरेठा में विकास कार्यों की काफी जरूरत है। यहां सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। पिछली बार भी इस क्षेत्र का विकास भीमनगरी में ही हुआ था। अब 14 साल के बाद यहां के दिन फिर से भीमनगरी के जरिए बदलने की कोशिश की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 15 से 17 अप्रैल तक दौरेठा में सजाई जाने वाली भीमनगरी के लिए विकास प्रस्तावों को आयोजन समिति तैयार कराएगी। भीमनगरी केंद्रीय कमेटी की सोमवार को छीपीटोला स्थित डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन में बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों, भीमनगरी के मंच, यात्रा का रूट आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि दौरेठा की भीमनगरी को ऐतिहासिक और विकास कार्यों के जरिए यादगार बनाया जाए।
जल्द तैयार होंगे प्रस्ताव
दौरेठा की स्थानीय कमेटी के साथ भीमनगरी केंद्रीय कमेटी की बैठक में महासचिव धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि दौरेठा में विकास कार्यों की काफी जरूरत है। यहां सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। पिछली बार भी इस क्षेत्र का विकास भीमनगरी में ही हुआ था। अब 14 साल के बाद यहां के दिन फिर से भीमनगरी के जरिए बदलने की कोशिश की जाएगी। कमेटी जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन से मिलकर प्रस्ताव सौपेंगी।
ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़, गुटियारी लाल दुबेश, भीमनगरी कमेटी के करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र सोनी, श्याम जरारी, राजू पंडित, राकेश राज, गजेंद्र पिप्पल, राजेंद्र सिंह, ऋषि कुमार सिंह, बच्चू सिंह, आशीष प्रिंस, रतन बाबू, राजेंद्र सिंह, केसी आनन्द, लता कुमारी, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।