फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhim app user can buy train ticket in agra railway station

भीम एप यूजर हैं तो आगरा के इन स्टेशनों पर बिना कैश भी चलेगा काम

Wed, 06 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
bhim app user can buy train ticket in agra railway station
भीम एप
आगरा रेल मंडल के तीन स्टेशनों पर भीम एप की मदद से अपना टिकट बुक करा सकेंगे। आरक्षित और साधारण टिकट भी भीम एप के द्वारा बुक कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन


पहले चरण में ये सुविधा आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और अछनेरा रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है। अगले सप्ताह तक इस सुविधा का विस्तार मथुरा समेत अन्य स्टेशनों पर कर दिया जाएगा।

रेलवे को कैसलेस बनाने की दिशा में आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर अब भीम एप से भुगतान करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस एप की शुरुआत खासतौर से ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए की गई थी, क्योंकि इस एप का लेनदेन स्कैन से ही हो जाता है।  
विज्ञापन

bhim app user can buy train ticket in agra railway station
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
आगरा डिवीजन में पहले इस सुविधा को कैटरिंग स्टालों पर लागू किया जा चुका है। रेल यात्री स्टालों पर खानपान की वस्तुओं का भुगतान भीम एप से कर सकते हैं। पीआरएस और यूटीएस से टिकट लेने वाले यात्री अब भीम एप से भी आरक्षण और साधारण टिकट की खरीद कर सकेंगे।

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि कैटरिंग स्टालों पर यह सुविधा तकरीबन एक सप्ताह पहले शुरू की गई थी। मंगलवार से आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और अछनेरा स्टेशनों पर इस एप से टिकट की खरीद शुरू हो गई। अगले सप्ताह तक मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर इस एप की मदद से टिकट खरीदे जा सकेंगे।

पीओएस मशीनें पड़ी हैं बंद

एक ओर जहां रेल प्रशासन डिजिलाइटेशन पर जोर दे रहा है तो दूसरी ओर टिकट काउंटरों पर अभी बुकिंग बाबुओं की पहली पसंद नगद लेनदेन ही है। दिसंबर में आगरा रेल मंडल की बुकिंग खिड़कियों पर स्वाइप मशीनों से भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन मशीन से भुगतान की सुविधा लेने वाले ग्राहकों को लिपिक टिकट देने में आनाकानी करते हैं। कई स्टेशनों पर तो मशीनें ही खराब पड़ी हैं। ऐसे में भीम एप का प्रयोग की सफलता लिपिकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed