फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Kishore received Braj Ratna for his remarkable contribution in social work.

Agra News: सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत किशोर को मिला ब्रज रत्न

Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bharat Kishore received Braj Ratna for his remarkable contribution in social work.
सोरोंजी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान में राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान तीर्थनगरी के विद्वान तीर्थपुरोहित पंडित भारत किशोर दुबे को बृज रत्न सम्मान दिया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रहे बिहारी लाल वशिष्ठ ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया।
विज्ञापन

देश भर से आए 101 अन्य विद्वानों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। संत, महंत, धर्माचार्यों की उपस्थिति में इस चिंतन शिविर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए हुंकार भरी गई। शिविर में केंद्र सरकार से कानून बनाकर या फिर न्यायालय के माध्यम से भव्य कृष्ण मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की गई। शिविर में आचार्य बद्रीश, स्वामी विश्ववेश, महंत फूलडोल बिहारी दास, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद, स्वामी अनिरुद्ध आचार्य, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी बाल योगेश्वरानंद आदि बड़ी संख्या में देश भर से आए संत महंत मौजूद रहे। शिविर में जन्म भूमि मुक्ति का संकल्प व्यक्त करने के लिए जन्मभूमि पर 9 नवंबर को एक लाख दीपक जलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भारत किशोर दुबे ने सोरोंजी हरि की पौड़ी पर भी 9 नवंबर को 1100 दीपक जलाने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed