{"_id":"5b91601c867a557fe3047757","slug":"bharat-bandh-protesters-stone-pelted-on-car-showroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद के दौरान खुला था कार शोरूम, भगवा झंडा लहराते हुए बाइक सवारों ने किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद के दौरान खुला था कार शोरूम, भगवा झंडा लहराते हुए बाइक सवारों ने किया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
कार शोरूम के बाहर खड़े बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारत बंद का असर शहर से देहात तक दिखाई दिया। इस दौरान कई जगह हिंसा हुई। जहां देहात क्षेत्रों में बंद समर्थकों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहीं शहर में कार शोरूम खुला मिलने पर कुछ लोगों ने पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
लॉयर्स कॉलोनी के बाहर हाईवे की सर्विस रोड स्थित मधुसूदन मोटर्स में बंद समर्थकों ने तोड़फोड़ की। बंद समर्थक जुलूस निकालते हुए जा रहे थे। शोरूम खुला देखकर इसके शीशे डंडों से तोड़ दिए और पथराव किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपद्रवी भाग गए।
घटना गुरुवार दोपहर को हुई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने भगवा झंडे पकड़ रखे हैं। ये लोग बाइकों से आए थे। पुलिस ने फुटेज ले ली है। हमलावरों के चेहरे पहचानने की कोशिश की जा रही है।

Trending Videos
यमुना पार भी हुआ हंगामा
बंद के दौरान यमुना पार में दिनभर हंगामा हुआ। टेढ़ी बगिया पर बंद समर्थक और दुकानें खोले बैठे दुकानदारों के बीच टकराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। शाहदरा में युवक की गाड़ी को घेर लिया गया। इसमें तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
नुनिहाई में सड़क पर टायर डालकर जलाए गए। पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। रामबाग पर दरोगा से बंद समर्थकों की कहासुनी हो गई। यहां से चार लोग हिरासत में लिए गए, उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
बंद के दौरान बवाल के मामलों में पुलिस जिले में कम से कम 15 केस दर्ज करेगी। इसके लिए गुरुवार देर रात कार्रवाई शुरू कर दी गई। खंदौली, एत्माद्दौला, एत्मादपुर, पिनाहट, खेरागढ़, न्यू आगरा में केस दर्ज किए जा रहे हैं।
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि जहां-जहां जाम लगाया गया है या तोड़फोड़ की गई है, सभी जगह केस दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के पास फुटेज मौजूद हैं। बलवाइयों की पहचान की जाएगी। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।