फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Band Lic and Post Office Workers Protest in Mainpuri

हड़ताल से प्रभावित रहीं बैंकिंग सेवाएं, डाकघर में ठप रहा काम, पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 08 Jan 2020 05:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bharat Band Lic and Post Office Workers Protest in Mainpuri
भारत बंद के आह्वान का असर मैनपुरी के बाजार में दिखाई दिया - फोटो : अमर उजाला
ट्रेड यूनियन की ओर से किए गए भारत बंद के आह्वान का असर मैनपुरी के बाजार में दिखाई दिया। हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। डाकघर में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। करीब दस प्रमुख श्रमिक संगठन हड़ताल में शामिल रहे। जनपद में करीब पांच से सात करोड़ रुपए का बाजार प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के हड़ताल में शामिल होने से जिलेभर की बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। इलाहाबाद बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी आलोक राज ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की कमी है, जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उन पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के अलावा बैंक ऑफ इंडिया, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक में हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। अग्रणी जिला प्रबंधक जोगिंदर के अनुसार जिलेभर में करीब पांच से सात करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। 

इस दौरान हरनाम सिंह यादव, अभिषेक शाक्य, राहुल प्रताप, मनोज कुमार, चंद्रमोहन शर्मा, बजरंगी कुमार, शिवदयाल, सर्वेश कुमार, राजकुमार, अवनीष, नवनीत आदि बैंककर्मी मौजूद रहे। 

एसबीआई में हुआ कामकाज 
हड़ताल में नेशनल बैंक इम्प्लाइज एसोएसिशन के शामिल न होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में कामकाज हुआ। हालांकि अन्य बैंकों में भी इस संगठन से जुड़े लोग कामकाज के लिए पहुंचे, लेकिन साथी कर्मचारियों की हड़ताल से वह अपनी सीट पर ही मौजूद रहे। 
 

डाकघरों में ठप रहा कामकाज 
हड़ताल का असर डाकघरों में देखा गया। जिलेभर के डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस बीच एक   ओर जहां कैश काउंटर बंद रहे वहीं दूसरी ओर डाक का वितरण नहीं हुआ। इस दौरान ऑल इंडिया पोस्टल यूनियन के सचिव कृपाशंकर, नेशनल यूनियन के सचिव विनय यादव, देशराज, आरके गुप्ता, दीपू पाल, अतुल पांडेय, अवधेश शाक्य, अनवर खान, अखिलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed