फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhaiyaji Joshi said basic aim of RSS to protect the culture and society

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग मुसलमानों का विरोध नहीं: भैयाजी जोशी

Mon, 03 Dec 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 03 Dec 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bhaiyaji Joshi said basic aim of RSS to protect the culture and society
संघ के सर कार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी) - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को आगरा कॉलेज मैदान पर हुए संघ एकत्रीकरण के दौरान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैया जी) ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के मंदिर के निर्माण की मांग करने का मतलब मुसलमानों का विरोध नहीं है। यह समाज का कार्य है। अपने लिए सोचना पशुता होती है और समाज के लिए सोचना ही मनुष्यता है। संघ पिछले 93 वर्षों से इसी ध्येय को लेकर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के खेल के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संयुक्त महानगर आगरा) के चयनित स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संघ कार्य की अलग अलग पहचान है दैनिक शाखा देखकर स्पोर्ट्स क्लब जैसा है। पथ संचलन अर्धसैनिक बल जैसा आभास कराता है। सार्वजनिक कार्यक्रम को देख कर आध्यात्मिक सामाजिक संगठन जैसी अनुभूति होती है। कुछ लोगों को यह राजनैतिक संगठन दिखता है।  
विज्ञापन


भैयाजी जोशी ने बताया कि संघ की स्थापना के समय डा. हेडगेवार ने कहा था यदि वामपंथी या मुस्लिम नहीं भी होते तो भी संघ की स्थापना अवश्य करता। उन्होंने कहा था कि हिंदू का शक्तिशाली होना किसी की प्रतिक्रिया स्वरूप नहीं है वरन इसलिए है कि हम सशक्त रहेंगे तो हिम्मत के साथ खड़े रहेंगे और हिंदू समाज को सामर्थ्यवान बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर सकेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

'संगठित रहेंगे तो ही शक्तिशाली बनेंगे'

सरकार्यवाह ने कहा कि जातिभेद भाषा या प्रांत भेद ऐसी बाधाएं हैं जिन्हें दूर करना है।  संगठित रहेंगे तो ही शक्तिशाली बनेंगे। जीवन में संस्कारों की आवश्यकता है। संगठित होने के बाद संस्कारी ही नहीं सज्जन बनना और उसके बाद विवेकशील बनना आवश्यक। 

विवेकशील बनने के बाद सही-गलत के बारे में समाज को बता सकते हैं, क्योंकि आज सज्जन शक्ति बड़ी मात्रा में निष्क्रिय हैं। सज्जन शक्ति को मूक साक्षी बनकर नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक जगदीश, विभाग संघ चालक हरि शंकर, क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत, संस्कार भारती के बांके लाल, प्रांत कार्यवाह राजपाल, प्रांत तथा विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए

संघ के एकत्रीकरण कार्यक्रम में भैया जी जोशी ने पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी उत्तराखंड से बंगाल तक जाती है। गंगा नदी का प्रदूषित होना किसी एक प्रांत की समस्या नहीं है। इसे स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। गौ माता हमारे राष्ट्र जीवन का आधार है। सारी भूमि केमिकल फर्टिलाइजर से प्रदूषित हो रही है। 

भाजपा को आत्मचिंतन की नसीहत दे गए भैया जी 

गाय के गोबर से ही खेती सुरक्षित रहेगी परंतु उसे किसी धर्म से नहीं जोड़ सकते। पिछले 93 वर्षों से संघ कार्य कर रहा है और संघ की भौगोलिक व्याप्ति हुई है। संघ में समाज के सभी प्रकार के लोग हैं संघ का उद्देश्य सभी हिंदू समाज को जागृत करना है और इस कार्य में हम सभी को और अधिक गति से आगे बढ़ना होगा। 

संघ के एकत्रीकरण के बाद एमपीएस स्कूल में प्रांत प्रचारकों, विस्तारकों, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। संघ के सूत्रों के मुताबिक भैया जी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही धर्मसभा के संबंध में मंथन हुआ। 

संघ के पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। भैया जी जोशी ने भाजपा के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आत्मचिंतन की नसीहत दी है। भैया जी जोशी शाम को सड़क मार्ग से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed