फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhai Dooj 2021 Agra News in Hindi: sisters perform arti for their brother and apply tika on Bhai Dooj 2021

Bhai Dooj 2021: आगरा में भाई दूज पर जेल के बाहर लगी बहनों की कतार, भाइयों को टीका लगा लंबी उम्र की कामना

Sat, 06 Nov 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

भाई दूज पर आगरा केंद्रीय कारागार और जिला कारागार के बाहर भीड़ उमड़ी। जिला कारागार पर कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। इसके कारण यहां बंद भाइयों का टीका करने आईं बहनों को इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2021 Agra News in Hindi: sisters perform arti for their brother and apply tika on Bhai Dooj 2021
आगरा जिला जेल में महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज में भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। उधर, भाई दूज पर जेल में बंद भाइयों का टीका करने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ी। नियमों का पालन कराते हुए बहनों की भाइयों से मुलाकात कराई गई। 

विज्ञापन


पांच दिवसीय दीपावली पर्व के अंतिम दिन भाई दूज होती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। शनिवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन


जिला जेल के बाहर उमड़ी भीड़ 
भाई दूज पर आगरा केंद्रीय कारागार और जिला कारागार के बाहर भीड़ उमड़ी। जिला कारागार पर कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। इसके कारण यहां बंद भाइयों का टीका करने आईं बहनों को काफी इंतजार करना पड़ा। जेल में अंदर जाने में एक से डेढ़ घंटे लग रहे थे। गहन तलाशी के बाद बहनों को प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी पर पांटून पुल का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। भाई दूज पर भाइयों का टीका करने के लिए जाने वाली महिलाओं को खासी परेशानी हुई। शनिवार सुबह से ही नदी के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में आने-जाने वालों की भीड़ जुट गई। स्टीमर से लोगों को नदी पार कराई गई। 

Bhai Dooj 2021 Agra News in Hindi: sisters perform arti for their brother and apply tika on Bhai Dooj 2021
विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भैया दूज पर यमुना स्नान
भैया दूज पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि भैया दूज के दिन भाई-बहन यमुना में साथ स्नान करें तो यम की फांस से मुक्त हो जाते हैं। अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसी श्रद्धा भाव के साथ मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना स्नान शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed