Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhagwat Katha will be held under the tree in Govardhan, starting from March 9.

Agra News: गोवर्धन में वृक्ष तले गूंजेगी भागवत कथा, 9 मार्च से होगा शुभारंभ

Sat, 14 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha will be held under the tree in Govardhan, starting from March 9.
आगरा। होली पर्व पर गिरिराज जी की पावन तलहटी में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 9 मार्च को रंगपंचमी के दिन मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। कथा व्यास वृक्ष तले विराजमान होकर सादगी और आध्यात्मिक वातावरण में भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। शुक्रवार को अतिथि वन में पदाधिकारियों ने गोवर्धन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू वृक्ष तले विराजमान होकर भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। श्रद्धालु गोबर लिपे फर्श पर बैठकर कथा श्रवण करेंगे। आयोजन समिति का उद्देश्य समाज तक सादगी और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंचाना है। कथा में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से लोग आध्यात्मिक शांति महसूस कर सकेंगे। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी। 9 मार्च को सुबह मंगल कलश यात्रा के बाद शाम को मनमोहन का होली महोत्सव आयोजित होगा। पुरुष भक्तों के लिए धोती-कुर्ता ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ट्रस्टी सुमन गोयल ने शहरवासियों से गोवर्धन चलने और प्रभु की कथा सुनने का आह्वान किया है। इस मौके पर मयंक वैद्य, तीरथ कुशवाह, अमित अग्रवाल, राम अग्रवाल, हरिओम गोयल, केएम बंसल, अमित ग्वाला, कुमकुम उपाध्याय, विजय वर्मा, सतेंद्र कुशवाह और विश्वनाथ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed