{"_id":"64069a732d0aaa1fb60aa9c4","slug":"beverage-depot-gets-a-new-bus-mainpuri-news-c-25-1-82915-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेवर डिपो को मिली एक नई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेवर डिपो को मिली एक नई बस
Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
बेवर। बेवर डिपो को एक नई बस मिली है। बस का संचालन बेवर से लखनऊ वाया फर्रुखाबाद हरदोई मार्ग पर किया जाएगा। यह बस राजधानी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। यात्रियों को दस प्रतिशत अतिरिक्त किराया देना होगा। बेवर डिपो को मिली नई बस को सोमवार को विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेशचंद्र शंखवार ने बताया कि बेवर डिपो में रोडवेज की एक नई बस मिली है। बस सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। शाम को पांच बजे लखनऊ से बेवर के लिए चलेगी। बेवर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बेवर से मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद, सवायजपुर, हरदोई, संडीला बस स्टैंड पर ही रुकेगी। स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा, यातायात निरीक्षक जगतपाल सिंह, योगेश गुप्ता, अशोक सिंह, अरविंद तोमर, मौजूद रहे।
52 बसों का हो गया बेड़ा
बेवर डिपो में वर्तमान में 51 बसों का बेड़ा था। एक नई बस शामिल होने से संख्या बढ़कर 52 हो गई है। निगम की अब 44 बसें हो गई हैं। डिपो में आठ बसें अनुबंध के आधार पर लगी हुई है। बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है।