फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Better facilities to the fast moving entrepreneurs on the path of industrial development

औद्योगिक विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Better facilities to the fast moving entrepreneurs on the path of industrial development
कासगंज कलक्ट्रेट में उद्यमियों के साथ बैठक करतीं डीएम हर्षिता माथुर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में कहा कि जनपद को औद्योगिक विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर करने के लिए उद्यमियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनकी समस्याओं, शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि उद्योगों की स्थापना हेतु ग्राउंड वाटर एक्ट के अंतर्गत भूजल प्रयोग के लिए एनओसी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में उद्यमियों को ऋण वितरण की स्थिति अच्छी न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एलडीएम को ऋण वितरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि बैंक शासकीय योजनाओं के संचालन में पूर्ण सहयोग करें और समय से लक्ष्य पूर्ण करते हुये उद्यमियों को शीघ्र ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य 41 के सापेक्ष बैंकों को 79 ऋण आवेदन प्रेषित किए गए। जिनमें से बैंकों द्वारा मात्र 9 स्वीकृत तथा 2 उद्यमियों को ऋण वितरण हुआ है। युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 35 के सापेक्ष बैंकों को 62 आवेदन भेजे गए। जिनमें से बैंकों द्वारा मात्र 2 स्वीकृत तथा कोई भी ऋण वितरण नहीं किया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में 16 इकाई स्थापित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 66 ऋण आवेदन बैंक शाखाओं में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों द्वारा मात्र 1 आवेदन स्वीकृत तथा कोई भी ऋण अभी तक वितरण नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत , बैंक प्रबंधक एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed