फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Being written out copies of the test center

परीक्षा केंद्र के बाहर लिखी जा रहीं कापियां

Tue, 24 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 24 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान भी कई केंद्रों पर जमकर नकल हुई। आठ नकलची और आठ फर्जी कक्ष निरीक्षक दबोचे गए। एक केंद्र पर उड़नदस्ते को देख बाहर कापी लिख रहे लोग भाग निकले। एक केंद्रों पर बोलकर नकल कराई जा रही थी।
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव सोमवार सुबह लगभग सवा दस बजे कागारौल के हरविलास कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एक कमरे में बोलकर नकल कराई जा रही थी। सभी परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी लिखी थी। एक उत्तर के साथ लिखा था कि ‘चित्र 11 नंबर पेज पर।’ दो कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर के आदेश किए गए। वहीं तीन से चार परीक्षार्थियों को रजिस्टर में पहले अनुपस्थित फिर काटकर उपस्थित कर दिया गया था। संभावना जताई गई कि कापी बाहर लिखवाई गई। डीआईओएस ने बताया कि केेंद्र व्यवस्थापक को बदला जा रहा है, केंद्र पर पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। जीबी इंटर कालेज, नगला दूधाधारी में फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े गए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने रामादेवी कन्या इंटर कालेज में चार कक्ष निरीक्षकों को बिना परिचयपत्र के पकड़ा। पूछने पर केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बेसिक के तीन शिक्षक पहले दिन ड्यूटी देने के बाद से गायब हैं, इससे विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। यहां के भी केंद्र व्यवस्थापक बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक गिरजेश चौधरी के दस्ते ने सर्वाधिक पांच नकलची पकड़े। जीएसके किरावली से तीन, शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कालेज, अछनेरा में दो को नकल सामग्री के साथ धरा। हरप्रसाद इंटर कालेज में दस्ता पहुंचा तो बाहर भीड़ जमा थी। कुछ लोग कापियां लिख रहे थे। दस्ते को देख वह भाग निकले। डीआईओएस टू डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने मोदीराम इंटर कालेज से एक नकलची और संत आनंददास महाराज इंटर कालेज से दो फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े। एफआईआर के आदेश दिए। डीआईओएस टू ने शाम की पाली में भी सर्वोदय इंटर कालेज, बाह में इंटरमीडिएट की छात्रा को शिक्षा शास्त्र विषय में नकल करते पकड़ा। एक नकलची को अतर सिंह इंटर कालेज रोझौली, किरावली से जीआईसी प्रधानाचार्य शंकरलाल के दस्ते ने धरा। राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ने पीडी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दो कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त किए। इस केंद्र पर सिटिंग प्लान मिक्स नहीं था। सेल्फ सेंटर की बालिकाओं को अलग बैठाया गया था।

पेपर छोड़कर भागे तीन फर्जी परीक्षार्थी
जीआईसी में हाईस्कूृल विज्ञान के दौरान तीन फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष संख्या एक और चार में पेपर दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक के निरीक्षण के दौरान पकड़ में आए। प्रवेशपत्र पर फ्लूड लगाकर दूसरा नाम लिखा गया और फोटो भी बदला गया था। इन कक्षों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी बाहर निकल कर चर्चा कर रहे थे कि कुछ संदिग्ध परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांच के लिए जमा किए गए हैं। हालांकि केंद्र व्यवस्थापक ने इससे इनकार किया है।

13010 ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा में 13010 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 79388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, हिंदी की परीक्षा 12708 ने छोड़ी थी।

शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश
एडी बेसिक को कई परीक्षा केंद्रों पर शिकायत मिली कि बेसिक के शिक्षक ड्यूटी देने नहीं पहुंच रहे। उन्होंने बीएसए को संबंधित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी सूची भी मांगी है।

प्रबंधक के बेटे को नकल कराते पकड़ा
मलपुरा। धनौली स्थित एक केंद्र पर मजिस्ट्रेट ने प्रबंधक के बेटे को नकल कराते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रबंधक का बेटा गिड़गिड़ाने लगा। बाद में उसे छोड़ दिया गया।

कक्ष निरीक्षक को चेतावनी देकर छोड़ा ( फोटो बी एच 3 निरीक्षण करते एसडीएम)
बाह। पिनाहट के हर नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र में सुबह की पाली में एसडीएम बाह उमाशंकर के चेकिंग के दौरान कक्ष निरीक्षक महेश की जेब में रखे मोबाइल की घंटी बज उठी। इस पर एसडीएम ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।


अनाधिकृत प्रवेश पर एक के खिलाफ रिपोर्ट
फतेहाबाद। सेंट आरएल इंटर कालेज शिवाजीनगर में 19 फरवरी को परीक्षा के दौरान जबरन प्रवेश करने पर डौकी के रामनिवास पर जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed