{"_id":"61a1bb1a90a3b62980190aeb","slug":"beheaded-dead-body-of-woman-found-in-canal-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सिर काटकर महिला की हत्या: हत्यारों ने नहर में फेंका धड़, नहीं हुई मृतका की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सिर काटकर महिला की हत्या: हत्यारों ने नहर में फेंका धड़, नहीं हुई मृतका की शिनाख्त
Sat, 27 Nov 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:29 AM IST
सार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में 10 दिन के अंदर एक और महिला का शव मिला है। मृतका का सिर धड़ से गायब है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पूर्व 18 नवंबर को भी एक महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अवागढ़ क्षेत्र में सिर काटकर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह गांव बोर्राकलां के पास नहर में मिला। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे दस दिन पहले इसी बंबा में एक महिला का शव मिला था, उसकी पहचान भी नहीं हुई।
विज्ञापन
बोर्राकलां निवासी एक व्यक्ति शनिवार सुबह लगभग सात बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया। वह नहर के पास पहुंचा तो उसे पानी में करीब 30 वर्षीय महिला का सिरविहीन शव उतराता दिखा। जानकारी पर ग्राम प्रधान शंकरपाल सहित तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी के साथ ही एएसपी धनंजय कुशवाह, सीओ इमरान नारिस खान और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
महिला के शरीर पर नहीं है कोई चोट का निशान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पुराना नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रात को ही महिला की हत्या की गई है। महिला के शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस को नहर के पास से आठ नंबर को एक जोड़ी चप्पल लाल रंग की मिली हैं। पहचान के लिए दोनों चप्पलों को सुपुदर्गी में लिया गया है।
विज्ञापन
सीओ जलेसर इमरान नासिर ने बताया कि महिला का सिर नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसका शव नग्न अवस्था में पानी में उतराता मिला है। हालांकि दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का सिर कटा हुआ है। रात की ही घटना प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।