{"_id":"6174e26cb984dc006e5f2b7b","slug":"beheaded-body-of-girl-found-on-railway-track-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेलवे लाइन पर मिली युवती की सिर कटी लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेलवे लाइन पर मिली युवती की सिर कटी लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Sun, 24 Oct 2021 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:04 AM IST
सार
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के सोहल्ला में रविवार सुबह करीब 7:00 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पास में ही एक बोरा भी पड़ा हुआ था। राहगीरों ने बोरे के पास कुत्तों को देखा। पास जाने पर लाश पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर बाजार के सोहल्ला में एक युवक के साथ रह रही युवती की रविवार सुबह रेलवे लाइन पर सिर कटी लाश मिली। पुलिस के पहुंचने पर मृतका की शिनाख्त मध्य प्रदेश के शिवपुरी की सोनम के रूप में हुई। वहीं जिस युवक के साथ वो रह रही थी, वह फरार है। पुलिस युवक और मृतका के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। युवक पर ही हत्या कर शव फेंके जाने का शक है, जल्द घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
रविवार सुबह सीओडी के पास झांसी रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश पड़ी थी। लाश के पास ही एक बोरा था। इसमें कपड़े भरे हुए थे। धड़ से थोड़ी दूर पर युवती का कटा सिर और दाहिना हाथ पकड़ा था। राहगीरों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। उधर, झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी को रोक दिया गया।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि युवती का फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया गया था। इसके बाद उसकी पहचान शिवपुरी निवासी सोनम के रूप में हुई। 15 दिन से सोहल्ला में एक युवक के साथ रह रही थी। इससे पहले गुरुग्राम में रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस को युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। वह फरार हो गया है। उसके परिजनों के बारे में भी पता किया जा रहा है। आशंका है कि युवती की मौत के बाद रेलवे लाइन पर फेंका गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके।